Author: Live India Har Pal

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सुबह हुई निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जहां ज़िले के कुढ़नी अंचल के सीओ पंकज कुमार को पटना निगरानी विभाग की टीम ने उनके आवास से 40 हजार घुस लेते धर दबोचा। काम के बदले घूस की मांग निगरानी विभाग की सुबह सुबह हुई कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है । जानकारी के अनुसार, कुढ़नी के सीओ पंकज कुमार ने काम के बदले घूस की मांग की थी. निगरानी विभाग में जिसकी शिकायत की गयी थी. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गयी और अहले सुबह सीओ को निगरानी…

Read More

News Desk :मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को चौंकाने वाला खबर सामने आई है। भले ही प्रदेश में चुनावों की आधिकारिक तारीखें सामने नहीं आई हैं, पर भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मप्र और छग के लिए लिस्ट जारी की गई है। मध्यप्रदेश में 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी गई है। बता दे ंकि बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के सीएम सहित कई नेताओं ने शिरकत की…

Read More

News Desk: सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर रजरप्पा से वायरल होने लगी। बगैर किसी पूर्व सूचना के अचानक रजनीकांत रांची पहुंचे। रजनीकांत की गुरु परमहंस योगानंद पर गहरी आस्था है। रांची में योगदा सत्संग के कार्यक्रम में शामिल होने वह रांची पहुंचे थे। बताया जाता है कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी रजनीकांत बगैर किसी सूचना के रांची आते रहे हैं और योगदा सत्संग के कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। राज्यपाल के किया झारखंड की धरती पर स्वागत योगदा सत्संग सोसायटी का मुख्यालय रांची भी है। अपनी झारखंड यात्रा में रजनीकांत ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन…

Read More

News Desk :राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान एक बार फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है. जब अमृत उद्यान को मॉनसून के दौरान आम लोगों के लिए खोला गया है. 16 अगस्त से फिर से खुले इस उद्यान में आम लोग एक बार फिर से 17 सितंबर यानी एक महीने तक घूम कर इसका लुत्फ उठा सकेंगे. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस उद्यान को आम लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले इस वर्ष 29 जनवरी से 31 मार्च तक…

Read More

News Desk : सर्कुलर रोड स्थित सर्किट हाउस में आग लग गई थी। यह आग सर्किट हाउस के ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 112 में लगी। आग लगने की वजह कमरे में लगे टीवी के शॉकेट के पास हुई शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। हालांकि यह पुख्ता नहीं है कि शॉर्ट सर्किट यहीं हुई थी। आग लगने की वजह से वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया था। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी। अब आग पर काबू पा लिया गया है।अगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं लालपुर…

Read More

News Desk :एक तो चुनावी वर्ष उसपर से गेहूं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने सरकार की सिरदर्दी बढ़ा रखी है. उसपर से इस मानसून सीजन में कई राज्यों में कम बारिश के चलते खेतिहर भूमि में नमी नहीं रहने की आशंका है जिसका असर आने वाले रबी सीजन में गेहूं के पैदावार पर असर पड़ने की संभावना है. ऐसे में गेहूं की कीमतों में जारी तेजी थमने के आसार कम नजर आ रहे. घरेलू मार्केट में गेहूं की कीमतों में लगाम लगाने के लिए 15 वर्षों के बाद भारत सरकार इंपोर्ट का सहारा लेने पर विचार कर रही है.…

Read More

News Desk :इसरो आज 17 अगस्त को 1:08 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग करेगा। फिर प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा जबकि लैंडर-रोवर 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। यहां वो 14 दिन तक पानी की खोज सहित अन्य प्रयोग करेंगे। अभी चंद्रयान ऐसी गोलाकार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी 153 Km और सबसे ज्यादा दूरी 163 किलोमीटर है। इसरो के वैज्ञानिकों ने 16 अगस्त को सुबह करीब 08:30 बजे यान…

Read More

News Desk :डुमरी विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अभी तक तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। पर्चा दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। आज एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी और इंडिया की प्रत्याशी बेबी देवी दोनों नामांकन करेंगी। दोनों ही उम्मीदवार डुमरी विधानसभा सीट के प्रबल दावेदारों में हैं। दोनों ही प्रत्याशियों की होगी आमसभा प्राप्त जानकारी के अनुसार एनडीए और इंडिया दोनों के प्रत्याशी की नामांकन दाखिल करने के बाद आमसभा होगी। बेबी देवी के नामांकन के दौरान सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, राजद नेता सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाकपा…

Read More

News Desk: लगातार बारिश के कारण बादल फटने, भूस्खलन और सड़के अवरुद्ध होने की घटनाओं के साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायल नागरिकों और वाहनों को मलबे से निकालने का अभियान जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश में और अगले 4-5 दिनों में उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट, लेकिन भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि वह कांगड़ा जा रहे हैं, जहां एक बांध…

Read More

News Desk : ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के एक मनीलॉन्ड्रिंग मामले में शिकंजा कस दिया है। केंद्रीय जांच एजेंस ने वाड्रा की अग्रिम जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने वाड्रा की तरफ से जमानत शर्तों का पालन नहीं किए जाने का दावा किया था। इसके साथ ही ईडी अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का भी वादा किया है। रॉबर्ट वाड्रा को निचली अदालत से जमानत मिली हुई है बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को निचली अदालत से जमानत मिली हुई है. रॉबर्ट वाड्रा की…

Read More