Author: Live India Har Pal

Patna: बिहार की एक विशेष एनआईए अदालत ने पूर्वी चंपारण जाली नोट मामले के एक मुख्य आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोहनपुर गांव निवासी रईसुद्दीन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के प्रवक्ता ने कहा कि अदालत ने 18 अगस्त 2015 को (पूर्वी चंपारण जाली मुद्रा) मामले में उसे दोषी करार दिया था और उसे शनिवार को सजा सुनाई गई. अधिकारी ने कहा कि उसे भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम…

Read More

Patna :बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. रविवार को ट्वीट कर चिराग ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. चिराग ने लिखा है- मीडिया में बिहार के मुख्यमंत्री कहते हैं कि बिहार में कहां कोई आपराधिक घटना घट रही है, कौन कह रहा है कि बिहार में अपराध है. आज भी 2 हत्याएं हुई है बिहार में और तो और आपके ही विभाग के अधिकारी (पटना के SSP) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताते हैं कि पटना में बीते 30 दिनों में 30 हत्याएं हुई है. आंकड़े बताते हैं कि बिहार में…

Read More

News Desk –बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां आज बीजेपी एमएलसी हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया है. वो अब विपक्ष के नेता हो गए हैं. सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ये बदलाव किया गया है. सम्राट चौधरी ने पहले ही इस बात की जानकरी दी थी. वहीं, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुझ पर विस्वास जताया है उसे मैं बरकरार रखूंगा. हरि सहनी ने पीएम को दिया धन्यवाद बिहार…

Read More

News Desk :पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जयंती आज पुरे देश भर में मनाया जा रहा है। पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में मौजूद राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जयंती पर सदाकत आश्रम में बिहार के तमाम कांग्रेस जन इकट्ठा हुए हैं। तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। राजीव गांधी का देश के लिए…

Read More

News Desk :आज भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी है कि अब चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद से दूरी सिर्फ 25 किलोमीटर रह गयी है. इसरो के अनुसार शनिवार-रविवार देर रात विक्रम लैंडर की गति दूसरी बार कम की गयी. विक्रम लैंडर ने 25 गुना 135 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश किया खबरों के अनुसार डीबूस्टिंग प्रक्रिया के बाद विक्रम लैंडर ने 25 गुना 135 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश किया. इसका मतलब इसकी चांद की सतह से अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर रह गयी है. सबसे…

Read More

News Desk : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. पक्ष और विपक्ष के नेता चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं. ऐसे में हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बीच भी अक्सर घमासान होता है. इस बीच भतीजे ने अपने चाचा को सलाह दी है. चिराग ने कहा कि हाजीपुर से चुनाव लड़ना है तो गठबंधन के भीतर बात करें, ना कि बाहर. वहां से ग्रीन सिग्नल मिलने पर ही हाजीपुर सीट के लिए दावा करें.…

Read More

Ranchi : एवरेस्ट समिट की 70वीं वर्षगांठ पर देश में पहली बार एक साथ 15 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान रविवार को सीसीएल मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में होगा. इस कार्यक्रम में सभी पर्वतारोही अपने अनुभवों को साझा करेंगे. शनिवार को सीसीएल कन्वेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी साझा की गई. सीसीएल के निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्रा ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पहली बार 15 पर्वतारोही एकत्र हो रहे हैं. सीसीएल ने लगातार खेलों को प्रमोट किया है और इस बार सभी पर्वतारोही अपनी चढ़ाई के दौरान साहस, अनुभव और विजय की कहानियां साझा…

Read More

Patna : एनआईए की टीम ने शनिवार को माओवादियों से जुड़े मामले में पूर्वी चंपारण के मधुबन और छपरा के मढ़ौरा में छापेमारी की. मधुबन थाने के कौड़िया ग्राम स्थित नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ प्रहार उर्फ राजन के घर पर पटना से आयी पांच सदस्यीय एनआईए की टीम ने सर्च अभियान चलाया. इस दौरान कई कागजात जब्त किये. वहीं छपरा के मढौरा में अवारी निवासी बाबूलाल महतो के घर करीब छह घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान नक्सली रसीद को लेकर पूछताछ की. बाबूलाल के नक्सली नेता होने के संदेह में टीम यहां पहुंची थी. 4 घंटे…

Read More

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंचने को एक अहम पड़ाव करार दिया और इस उपलब्धि की सराहना की. प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, यह देखकर खुशी हुई कि इनमें से आधे से अधिक खाते महिलाओं के हैं. 67 फीसदी खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इनमें से लगभग 67 फीसदी खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गये हैं. इस उपलब्धि को एक अहम पड़ाव करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “यह देखकर खुशी हो रही है कि…

Read More

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में शामिल होने जोहान्सबर्ग का दौरा करेंगे. खबर है कि मोदी दक्षिण अफ़्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति पुतिन इसमें वर्चुअली शामिल होनेवाले हैं सम्मेलन में ब्रिक्स समूह द्वारा शुरू की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी और भविष्य की योजनाओं को लेकर क्षेत्रों की पहचान की जायेगी. ब्रिक्स की बैठक में सभी सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन…

Read More