Author: Live India Har Pal

New delhi : मणिपुर हिंसा को लेकर मंगलवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा पर बहुत से तथ्य लोकसभा में रखे। उन्होंने कहा, सरकार की विफलता के कारण मणिपुर में 150 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 5,000 घर जला दिए गए। 60 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में हैं। पुलिस ने 6500 एफआईआर दर्ज की हैं। गोगोई ने कहा, लोगों के हाथ में 35 पुलिस थानों और ट्रेनिंग सेंटरों से लूटे गए लगभग 5,000 से ज्यादा हथियार हैं। ये सभी युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियार…

Read More

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद अब गुड्डू मुस्लिम को भी भगोड़ा घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी गुड्डू बमबाज अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम है लेकिन पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है कि आखिरकार वह कहां पर हैं। आज 8 अगस्त को गुड्डू मुस्लिम को किया जाएगा भगोड़ा घोषितसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 8 अगस्त को गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित किया…

Read More

लखनऊ :यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन के पटल पर मुरादाबाद दंगों की एसआईटी जांच रिपोर्ट रख दी गई। 43 साल पहले मुरादाबाद में हुए दंगों की जांच रिपोर्ट आज सार्वजनिक हो सकती है। इस दौरान सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। बता दें कि 1980 के इस दंगों में करीब 83 लोगों की जान चली गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। आपको बता दें कि मुरादाबाद में दंगा होने के बाद एसआईटी ने आपनी जांच 1983 में सरकार को सौंप दी थी। लेकिन इस रिपोर्ट को गुप्त रखा…

Read More

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दोनों सदनों में कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में13 अगस्त 1980 हुए दंगों की जांच रिपोर्ट को विलंब के कारणों सहित जांच आयोग अधिनियम 1952 की धारा 34 के अधीन सदन के पटल पर रखा। सीएम ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष का सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराई गई है। नकल माफियाओं पर सरकार ने नकेल कसा है। केशव बोले- रिपोर्ट से पता चलेगा कि दंगा कौन करता है…

Read More

Ranchi :झारखंड के 25 बच्चे देश से बाहर विदेशो में मास्टर की पढ़ाई करेंगे । ये बच्चे ब्रिटेन और आयरलैंड के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करेंगे। हाईयर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से चयनीत छात्रों की लिस्ट जारी की गयी है। इनका सेलेक्शन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति के तहत हुआ है। यह तीसरा साल है जब स्टूडेंट्स का सेलेक्शन फोरेन यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है। इनकी पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। लिस्ट फाइनल होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया विभाग शुरू करने वाला है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने…

Read More

Prayagraj : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वेक्षण को प्रभावित किये बगैर संपूर्ण ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को सील करने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश देने के अनुरोध वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. गैर हिंदुओं द्वारा हिंदू चिह्नों और प्रतीकों को क्षति ना पहुंचाई जा सके याचिकाकर्ताओं ने ये जनहित याचिका वापस लेने और उचित कानूनी मंच से संपर्क करने का अदालत से अनुरोध किया था, जिस पर मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की पीठ ने यह आदेश पारित किया. पिछले बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक…

Read More

NEW DELHI -मणिपुर मुद्दे पर लाये गये विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से पहले संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में हुई. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी सांसद जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में शामिल हुए. खबर है कि बैठक में अविश्वास प्रस्ताव का सामना किस तरह से शुरू किया जाये, इस पर मंथन किया गया. विपक्ष खुद अविश्वास से भरा हुआ है प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष खुद अविश्वास से भरा हुआ है, इसलिए वह संसद…

Read More

Ranchi Desk: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग मूवी जेलर को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है . दो साल बाद रजनीकांत को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड है. जेलर मूवी 10 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर चर्चा यह हो रही है कि इस फिल्म के लिए बेंगलुरु के कई दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया गया है ताकि लोग जमकर थलाइवा की मूवी देख सके. वहीं कुछ अधिकारी अपने कर्मचारियों को फिल्म की फ्री टिकट बांट रहे है. ट्रेलर और प्रोमो को फैंस ने काफी पसंद किया हाल…

Read More

Gaya -बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार में एक बार फिर कार्यक्रम होने वाला है. धीरेंद्र शास्त्री आगामी 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक गया में भागवत कथा और गरुड़ पुराण का पाठ करेंगे. लेकिन गया के पंडे इस कार्यक्रम के विरोध में एकजुट हो गये हैं. ऐसे में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की तारीख या जगह में बदलाव किया जा सकता है. या फिर इसे टाला जा सकता है. केवल पृतपक्ष में ही पंडों की होती है अच्छी कमाई पंडों का कहना है कि पृतपक्ष में देश से ही नहीं विदेशों से भी लाखों…

Read More

Ranchi -जल संसाधन विभाग के 37 इंजीनियर्स पर कार्रवाई की तैयारी अंतिम चरण में है. इन पर रांची, खूंटी, लोहरदगा, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों की सिंचाई योजनाओं में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप है. आठ साल से आरोपी इंजीनियर्स के खिलाफ मामला चल रहा है. इसमें 15 से ज्यादा इंजीनियर रिटायर हो चुके हैं. जल संसाधन विभाग के कई इंजीनियर दूसरे विभाग में योगदान दे रहे हैं. सीएम ने उनकी भी सूची मांगी है, जिनका मूल विभाग जल संसाधन है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार को लेकर सख्त हैं. वह जल संसाधन विभाग के मंत्री भी हैं.…

Read More