Author: Live India Har Pal
NALANDA: नालंदा जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के गंगा पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव बरामद किया गया. खून से लथपथ सड़क किनारे शव पड़ा था. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरनौत नगर पंचायत का वार्ड पार्षद रौशन पासवान के रूप में हुई . इस घटना की सुचना के बाद परिजनों में हडकंप मच गया है. क्या है पूरा मामला मृतक के परिजनों ने बताया कि रौशन घर से मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए बिहार शरीफ गया था. इस दौरान रौशन पासवान की अपने घर वालों से फोन पर बात भी हो रही थी. लेकिन…
Quito –साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर में अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो को चुनाव प्रचार के दौरान घटना को अंजाम दिया. इस गोलीबारी में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सुचना है. राष्ट्रपति गुलेर्मो लासो के अनुसार, विलाविसेंशियो एक कार में बैठ रहे थे. तभी उन पर तीन गोलियां चलायी गई .जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है विलाविसेंशियो को सिर में गोली लगी है. घटना के बाद अपराधी घटनास्थल से भाग निकले. राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कहा है…
पटना – बिहार की राजधानी पटना में लगातार हो रही बारिश के दौरान सिग्नल नहीं मिलने सेदिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5128 हवा में 45 मिनट तक मंडराती रही। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने का वक्त 11.45 था लेकिन यह फ्लाइन 12.33 बजे में लैंड की। इस दौरान फ्लाइट पटना का चक्कर लगाती रही।फ्लाइट के लेट लैंडिंग को लेकर यह बताया जाता है कि बरसात की वजह से सिग्नल मिलने में दिक्कत आई । सही समय पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को लैंड होने का आदेश एटीएस ने नही दिया। इस…
Ranchi -आदिवासी परंपराओं की झलक और संस्कृति की पहचान लिए झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 की शुरुआत हो गयी. समारोह के उद्घाटन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करके की गयी. लेकिन उससे पहले मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी और उन सबकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया. नृत्य, संगीत के साथ-साथ सदैव संघर्ष आदिवासी समाज की है पहचान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिशोम गुरू ने कहा कि आदिवासी देश ही नहीं पूरी दुनिया में हैं.…
Ranchi -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदाय के महत्व एवम संस्कृति को समझने का दिवस है। आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा हमारी समृद्ध भारतीय एवम झारखंडी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मरांडी ने कहा कि झारखंड की 32जनजातियां यहां की विविधता एवम समृद्धि का प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति में अनूठी भाषाएं ,नृत्य,संगीत,कला और विशेष शैलियां शामिल हैं जिनका हमारी सांस्कृतिक विविधता में महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि तेजी से बढ़ती तकनीकी और आर्थिक प्रगति ने आदिवासी समुदायों के सांस्कृतिक धरोहरों को…
रांची — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखण्ड प्रभारी अविनाश पाण्डेय झारखंड दौरे पर है। रांची के पंडरा में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अविनाश पांडेय ने कहा की भारतीय संविधान में मजबूत प्रावधान, अनुकूल व्यवस्था और सटीक प्रयोजन के कारण ही भारत में आदिवासी सुरक्षित और संरक्षित हैं. पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का दृष्टिकोण हमेशा से सकारात्मक और आदिवासियों के हित में रहा है और यही कारण है कि कांग्रेस की चाहे कोई भी सरकार रही हो लेकिन वह जनजातीय मुद्दों और आदिवासियों के मामले पर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वैसे निर्णय…
RANCHI: 9 अगस्त को हर साल विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1994 में विश्व आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया था. यह दिवस आदिवासियों के सम्मान में मनाया जाता है. इसके माध्यम से आदिवासी संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है. इस मौके पर राज्य के तमाम जिलों में जश्न मनाया गया. लोग ढोल- नगाड़े के साथ आज इस उत्सव को मनाया. रंगारंग प्रस्तुति का आयोजन इस अवसर पर राज्य में रंगारंग प्रस्तुति के साथ दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आगाज किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य…
New Delhi-भारत का चंद्रयान-3 मिशन बुधवार को चांद के और करीब पहुंच गया। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट ने चांद की कक्षा बदलने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। अब चंद्रयान-3 चांद के और करीबी कक्षा में पहुंच गया है। गौरतलब है कि 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा छोड़ 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में पहुंच गया था। इसरो ने एक ट्वीट में कहा, “चंद्रयान-3 अब चांद की सतह के और करीब है। चंद्रयान-3 के ऑर्बिट कम करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसकी दूरी 174 किमी*1437 किमी रह गई…
New Delhi — अपनी सदस्य्ता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए जहां मणिपुर मुद्दे पर सरकार को बेहद आक्रामक तरीके से घेरा, वहीं अब संसद के बाहर भी वह पहले से भी ज्यादा सक्रिय होने का संकेत दे रहे हैं। राहुल अब राजस्थान में सभा के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे। सांसद की सदस्य्ता वापस होने के बाद राहुल पहली बार कोई सभा करने जा रहे है। इसी के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की प्रदेश में चुनावी दौरों की शुरुआत हो जाएगी। अगस्त माह में ही राहुल प्रदेश में तीन ओर सभाएं करेंगे। कांग्रेस…
Ranchi :रांची में हुए आर्मी जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी छवि रंजन को अब जमानत नहीं मिलेगी। ईडी की स्पेशल कोर्ट ने आईएएस छवि रंजन की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। ईडी की विशेष अदालत के विशेष न्यायधीश दिनेश राय की अदालत में सुनवाई हुई। दरअसल पांच अगस्त को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला रख लिया था। आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया। पार्थी के वकील ने बताया था निर्दोष ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में छवि रंजन ने याचिका दाखिल करते…
