Author: Live India Har Pal
News Desk :अपनी संकल्प यात्रा के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने आज डुमरी उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार अभियान का नेतृत्व संभाल लिया। दोनो नेता निमियाघाट मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमंत सरकार और यूपीए ठगबंधन पर हमला बोला तथा एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को आगामी 5सितंबर को केला छाप पर बटन दबाकर अपार मतों से जिताने का आह्वान किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि…
News Desk :पलामू में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दो करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध शराब बरामद की गयी है। इंजीनियरिंग वर्क्स नाम की दुकान पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। इस अभियान के बाद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। 12 हजार लीटर स्प्रिट जब्त उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने छतरपुर के कऊल गांव में छापेमारी की। इस छापेमारी में 2.1 करोड़ रूपये की अवैध शराब जब्त की। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गयी।इस दौरान कुल…
News Desk :चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर ‘प्रज्ञान’ पृथ्वी पर रोज नए अपडेट भेज रहा है। चंद्रमा की सतह पर चल रहे इसके अध्ययन के दौरान ‘प्रज्ञान’ रोवर का सामना चार मीटर व्यास गहरे गड्ढे से हुआ। इसके बाद रोवर को निर्देश भेजे गए। रोवर ने अपना रास्ता बदला और खतरे से बचते हुए नई दिशा में आगे बढ़ गया। यह घटना 27 अगस्त की है, जिसके बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया इसरो ने दो तस्वीरें जारी कीं इसरो ने इससे जुड़ी दो तस्वीरें भी जारी की हैं। पहली तस्वीर में नेविगेशन कैमरे के…
Ranchi : शिक्षकों की पिटाई से आहत होकर जहर खाने वाली छात्रा की मौत हो गई. इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार को रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ चौक पर छात्रा के शव को रखकर रोड जाम कर दिया. लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया. सड़क जाम की वजह से लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई थी. यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. क्या है मामला यह मामला बीते 24 अगस्त का है. रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर…
Ranchi :बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री इस साल के खत्म होते- होते नवंबर और दिसंबर में झारखंड आ सकते हैं। नवंबर में बाबा रांची में प्रभात तारा मैदान में हनुमंत कथा कहेंगे और लोगों की अर्जी सुनेंगे जबकि दिसंबर में बाबा विधायक ढुल्लू महतो के निमंत्रण पर धनबाद आ सकते हैं। तीन दिसंबर और चार दिसंबर को बाबा का दो दिवसीय कार्यक्रम तय किया गया है। फेसबुक सहित कई मंचों पर इसे लेकर जानकारी साझा की जा रही है और लोगों को अभी से आमंत्रित किया जा रहा है। अबतक नहीं हुआ बाबा का झारखंड दौरा झारखंड…
Ranchi :धुर्वा पोस्ट ऑफिस में 50 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों से एजेंट ने 50 लाख रुपये उड़ा लिए हैं. जिसकी जानकारी होने पर खाता धारकों ने इस मामले में प्रशासन से मदद और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. खाताधारक नागेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी समेत अन्य के अकाउंट से उनके जमा पैसे को किसी ने अवैध तरीके से निकाल लिया. जब इस मामले की शिकायत पोस्टमास्टर को दी गई तो पोस्टमास्टर ने कार्रवाई की बात कही. पोस्टमास्टर ने कहा मामले को संज्ञान में लिया गया है. चार लोगों पर…
Mumbai : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को एनुअल जनरल मीटिंग में जियो एयर फाइबर लांच करने की घोषणा की. कहा कि जियो एयर फाइबर 19 सितंबर को लांच किया जाएगा. जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायरलेस ब्राॅडबैंड सर्विस देगा. यह एक 5G वाई-फाई डिवाइस है, जिसे सबसे कम कीमत में पेश किया जा सकता है. जिससे गांव और दूराज के इलाकों तक 5G सर्विस पहुंचाने में मदद मिलेगी.1 करोड़ से अधिक परिसर जियो फाइबर से जुड़े हैं मुकेश अंबानी ने कहा कि 1 करोड़ से…
Bihar : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गुजरातियों को ठग कहने के मामले में अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन अदालत ने सोमवार को समन जारी किया. तेजस्वी यादव ने कथित तौर पर कहा था कि सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं. अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डी जे परमार की अदालत ने तेजस्वी यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत उनके खिलाफ दायर मामले में 22 सितंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत जांच अदालत ने अहमदाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हरेश मेहता की शिकायत के…
News Desk : जन स्वास्थ्य संस्थान व अधीक्षण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए 87 लाख 5 हजार 400 रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग/दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची, संथाल परगना प्रमंडल दुमका, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची को सूचित किया है. आवंटित राशि से वेतन, छुट्टी यात्रा रियायत, देशीय यात्रा व्यय, कार्यालय व्यय, कार्यालय उपकरण, आपूर्ति,सामग्री दूरभाष, वर्दी, विद्युत व्यय, मोटर गाड़ी ईंधन और मरम्मती पर खर्च किए जाएंगे. आवंटित राशि के निकासी व व्ययन पदाधिकारी संबंधित क्षेत्रीय…
News Desk :भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल 1 दो सितंबर को दिन के 11.50 बजे श्री हरिकोटा से launch किया जाएगा. अहमदाबाद में मौजूद इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश एम देसाई ने कहा कि ये स्पेसक्राफ्ट तैयार है. लांच के लिए रेडी है. चंद्रयान 3 के बाद इसरो अपने पहले सोलर मिशन आदित्य L1 की तैयारी कर रहा है. देशवासी सोलर मिशन की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देशवासी लॉन्चिंग को लाइव देखने के लिए अपना नाम रजिस्टर करा सकते हैं. अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा इस अंतरिक्ष यान को सौर…
