Author: Live India Har Pal
News Desk : इसरो ने बताया कि आदित्य L1 मिशन को लॉन्च करने की तैयारियां चल रही हैं। व्हीकल के इंटरनल चेक पूरे कर लिए गए हैं। आदित्य L1 को PSLV XL रॉकेट के जरिए 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।ये करीब 4 महीने में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैगरांजे पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। आदित्य स्पेसक्राफ्ट, L1 पॉइंट के चारों ओर घूमकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। इसके अलावा मैग्नेटिक फील्ड और सोलर विंड जैसी चीजों की स्टडी करेगा। आदित्य में…
News Desk : I.N.D.I.A गठबंधन में नीतीश और खड़गे में से कन्विनर कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब में लालू यादव ने कहा कि ये कल की बैठक में तय हो जाएगा। वहीं, बीएसपी सुप्रीमो मायावती के I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होने पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा – हमने उन्हें बुलाया ही नहीं है। लालू बुधवार को मुंबई के अस्पताल में चेपअप के लिए पहुंचे वहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। लालू ने कहा कि 2024 में I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बनेगी। I.N.D.I.A गठबंधन का एजेंडा आने वाले समय के लिए तैयारी करना होगा।…
Ranchi : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर पहली बार रांची प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आयोजन होने जा रहा है. रांची प्रीमियर लीग 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा. इसमें टेनिस बॉल का इस्तेमाल होगा. टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जाएगा. प्रतियोगिता के सारे मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे. 6 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 15 सितंबर तक चयन ट्रायल बताया गया कि इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों को 6 सितंबर से एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. खिलाड़ियों का 15 सितंबर तक चयन…
News Desk :लखीसराय जिले के चरण प्रखंड स्थित मालिया गांव में नहाने के दौरान नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां डुमराही घाट नदी में नहाने गयी थी. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से एक बच्ची नदी में डूबने लगी. उसक डूबता देखकर अन्य दोनों बच्चियों ने भी नदी में छलांग लगायी. जिससे तीनों की मौत हो गयी. दो बच्चियां मालिया गांव की रहने वाली थी. वहीं एक बच्ची हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव की निवासी थी. वह अपने मामा के घर…
News Desk ; बहुजन समाज पार्टी इस साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इसकी घोषणा की। मुंबई में होने वाली बैठक से पहले यह चर्चा थी कि विपक्ष ने नए गठबंधन में शामिल होने के लिए मायावती से संपर्क किया गया था। मायावती ने मुंबई में विपक्षी गठबंधन की मीटिंग से एक दिन पहले कहा- NDA और I.N.D.I.A गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी, जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं। जिनकी नीतियों के विरुद्ध BSP संघर्ष कर रही है। इसीलिए…
News Desk :विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के नेता गुरुवार से यहां शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में गहन चर्चा के लिए तैयार हैं. बैठक में एक समन्वय समिति तथा गठबंधन के लोगो की घोषणा की जायेगी. साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार किया जायेगा बैठक में गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार किया जाना है. इसके अलावा देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने पीटीआई-भाषा से कहा, मुंबई…
Ranchi : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में 8 जून 2015 को बहुचर्चित कथित पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई थी. बकोरिया कांड मामले में सीबीआई द्वारा दायर की गयी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल प्रोटेस्ट पिटीशन स्वीकार कर ली गयी है. प्रोटेस्ट पिटीशन स्वीकार होने के बाद अब कोर्ट के सामने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज होगा. इससे पहले 27 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई द्वारा दाखिल की गयी कोलजर रिपोर्ट को स्वीकार किया था. जिसके बाद कथित मुठभेड़ में मारे गये मृतक उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने प्रोटेस्ट पिटीशन…
News Desk :बिहार में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इस साल की बची छुट्टियों में कटौती कर दी है. इस साल सितंबर से दिसंबर माह तक त्यौहारों को लेकर कुल 23 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहती, लेकिन सरकार ने इन छुट्टियों को घटाकर 11 दिन कर दिया है. यानी चार माह के बीच त्योहारों पर बिहार में केवल 11 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. कल संभव हो कि बिहार में शरिया कानून लागू कर दिया…
News Desk :प्रधानमंत्री मोदी ने आज बच्चों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार बनाया। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों से मिलकर पीएम मोदी बहुत खुश दिखे। वहीं बच्चे भी प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखाई दिए। राष्ट्रपति मुर्मू और गृह मंत्री शाह ने भी देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी. राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार भाई-बहन के…
News Desk :रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन पर बुधवार तड़के देश के छह क्षेत्रों को ड्रोन से निशाना बनाने का आरोप लगाया. यह लगभग 18 महीने पहले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से रूसी धरती पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जाता है. चार आईएल-78 परिवहन विमान क्षतिग्रस्त हो गये रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से जारी की गयी खबर में बताया कि स्कोव की राजधानी में एक हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में चार आईएल-78 परिवहन विमान क्षतिग्रस्त हो गये. स्कोव के गवर्नर मिखाइल वेदेनिकोव ने बुधवार को स्कोव हवाई अड्डे…
