Author: Live India Har Pal
Ranchi -आदिवासी परंपराओं की झलक और संस्कृति की पहचान लिए झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 की शुरुआत हो गयी. समारोह के उद्घाटन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करके की गयी. लेकिन उससे पहले मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी और उन सबकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया. नृत्य, संगीत के साथ-साथ सदैव संघर्ष आदिवासी समाज की है पहचान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिशोम गुरू ने कहा कि आदिवासी देश ही नहीं पूरी दुनिया में हैं.…
Ranchi -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदाय के महत्व एवम संस्कृति को समझने का दिवस है। आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा हमारी समृद्ध भारतीय एवम झारखंडी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मरांडी ने कहा कि झारखंड की 32जनजातियां यहां की विविधता एवम समृद्धि का प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति में अनूठी भाषाएं ,नृत्य,संगीत,कला और विशेष शैलियां शामिल हैं जिनका हमारी सांस्कृतिक विविधता में महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि तेजी से बढ़ती तकनीकी और आर्थिक प्रगति ने आदिवासी समुदायों के सांस्कृतिक धरोहरों को…
रांची — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखण्ड प्रभारी अविनाश पाण्डेय झारखंड दौरे पर है। रांची के पंडरा में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अविनाश पांडेय ने कहा की भारतीय संविधान में मजबूत प्रावधान, अनुकूल व्यवस्था और सटीक प्रयोजन के कारण ही भारत में आदिवासी सुरक्षित और संरक्षित हैं. पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का दृष्टिकोण हमेशा से सकारात्मक और आदिवासियों के हित में रहा है और यही कारण है कि कांग्रेस की चाहे कोई भी सरकार रही हो लेकिन वह जनजातीय मुद्दों और आदिवासियों के मामले पर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वैसे निर्णय…
RANCHI: 9 अगस्त को हर साल विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1994 में विश्व आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया था. यह दिवस आदिवासियों के सम्मान में मनाया जाता है. इसके माध्यम से आदिवासी संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है. इस मौके पर राज्य के तमाम जिलों में जश्न मनाया गया. लोग ढोल- नगाड़े के साथ आज इस उत्सव को मनाया. रंगारंग प्रस्तुति का आयोजन इस अवसर पर राज्य में रंगारंग प्रस्तुति के साथ दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आगाज किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य…
New Delhi-भारत का चंद्रयान-3 मिशन बुधवार को चांद के और करीब पहुंच गया। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट ने चांद की कक्षा बदलने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। अब चंद्रयान-3 चांद के और करीबी कक्षा में पहुंच गया है। गौरतलब है कि 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा छोड़ 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में पहुंच गया था। इसरो ने एक ट्वीट में कहा, “चंद्रयान-3 अब चांद की सतह के और करीब है। चंद्रयान-3 के ऑर्बिट कम करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसकी दूरी 174 किमी*1437 किमी रह गई…
New Delhi — अपनी सदस्य्ता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए जहां मणिपुर मुद्दे पर सरकार को बेहद आक्रामक तरीके से घेरा, वहीं अब संसद के बाहर भी वह पहले से भी ज्यादा सक्रिय होने का संकेत दे रहे हैं। राहुल अब राजस्थान में सभा के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे। सांसद की सदस्य्ता वापस होने के बाद राहुल पहली बार कोई सभा करने जा रहे है। इसी के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की प्रदेश में चुनावी दौरों की शुरुआत हो जाएगी। अगस्त माह में ही राहुल प्रदेश में तीन ओर सभाएं करेंगे। कांग्रेस…
Ranchi :रांची में हुए आर्मी जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी छवि रंजन को अब जमानत नहीं मिलेगी। ईडी की स्पेशल कोर्ट ने आईएएस छवि रंजन की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। ईडी की विशेष अदालत के विशेष न्यायधीश दिनेश राय की अदालत में सुनवाई हुई। दरअसल पांच अगस्त को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला रख लिया था। आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया। पार्थी के वकील ने बताया था निर्दोष ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में छवि रंजन ने याचिका दाखिल करते…
New delhi : मणिपुर हिंसा को लेकर मंगलवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा पर बहुत से तथ्य लोकसभा में रखे। उन्होंने कहा, सरकार की विफलता के कारण मणिपुर में 150 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 5,000 घर जला दिए गए। 60 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में हैं। पुलिस ने 6500 एफआईआर दर्ज की हैं। गोगोई ने कहा, लोगों के हाथ में 35 पुलिस थानों और ट्रेनिंग सेंटरों से लूटे गए लगभग 5,000 से ज्यादा हथियार हैं। ये सभी युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियार…
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद अब गुड्डू मुस्लिम को भी भगोड़ा घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी गुड्डू बमबाज अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम है लेकिन पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है कि आखिरकार वह कहां पर हैं। आज 8 अगस्त को गुड्डू मुस्लिम को किया जाएगा भगोड़ा घोषितसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 8 अगस्त को गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित किया…
लखनऊ :यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन के पटल पर मुरादाबाद दंगों की एसआईटी जांच रिपोर्ट रख दी गई। 43 साल पहले मुरादाबाद में हुए दंगों की जांच रिपोर्ट आज सार्वजनिक हो सकती है। इस दौरान सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। बता दें कि 1980 के इस दंगों में करीब 83 लोगों की जान चली गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। आपको बता दें कि मुरादाबाद में दंगा होने के बाद एसआईटी ने आपनी जांच 1983 में सरकार को सौंप दी थी। लेकिन इस रिपोर्ट को गुप्त रखा…
