Author: Live India Har Pal
Bombay High Court Chief Justice: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (13 अक्टूबर 2023) को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को फिर से शपथ दिलाने की मांग की गई थी. बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तरफ से ली गई शपथ को तकनीकी रूप से गलत बताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई. साथ ही अपना समय बर्बाद करने के लिए याचिकाकर्ता पर 25 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया. याचिका में यह भी कहा गया था कि बॉम्बे हाई कोर्ट महाराष्ट्र के अलावा गोवा का भी हाई…
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेज दिया. हिरासत पर सुनवाई के दौरान सिंह के शुगर पेशेंट होने के कारण दवाइयों के लिए अलग से एक एप्लिकेशन फाइल की गई. कोर्ट ने 10 अक्टूबर को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार संजय सिंह की ईडी की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी. हिरासत का समय खत्म होने पर उन्हें आज फिर कोर्ट में पेश किया गया. दरअसल ईडी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली…
बात 13 नंबवर 1989 की है. सुबह – सुबह पश्चिम बंगाल के रानीगंज की महाबीर कोयला खदान में 65 मज़दूरों के फँसने की ख़बर आई. साल 1991 में जसवंत सिंह गिल को इसी जाबांजी के लिए राष्ट्रपति की ओर से सर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार से नवाजा गया था. खदान में पानी भर रहा था. छह मज़दूरों की मौत हो चुकी थी. अलग-अलग तरीकों से मज़दूरों तक पहुँचने की कोशिश सफल नहीं हो रही थी. चारों ओर अफ़रा-तफ़री का माहौल था. ऐसे हालात में कोल इंडिया में काम करने वाले एक शख़्स ने एक ऐसी तरकीब का इस्तेमाल करके 65 मजदूरों…
इसराइल पर फ़लस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के हमले के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से कहा, “इस मुश्किल घड़ी में भारत इसराइल के साथ खड़ा है.” मोदी ने अचानक हुए हमास के हमले के बारे में कहा कि “आतंकवादी हमले की ख़बर” से वो चिंतित हैं. उन्होंने अपने संदेश में फ़लस्तीन का ज़िक्र नहीं किया जबकि दशकों पहले से (नेहरू, इंदिरा के दौर से) फ़लस्तीन के साथ भारत के रिश्ते बेहतर रहे हैं. इसराइल और फ़लस्तीन के साथ भारत के रिश्ते वक़्त के साथ कैसे बदलते गए इसे लेकर अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने संयुक्त राष्ट्र…
बक्सर-आरा के बीच ट्रेन हादसे में 5 यात्रियों की मौत | 70 से ज्यादा लोग घायल | 2 बोगियां पलटी रेलवे ने कंट्रोल रूम 775907004 नंबर जारी किया बिहार में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डि-रेल हो गई है। ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतर गईं। दो बोगी पूरी तरह से पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर है। अब तक 70 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों की संख्या आैर बढ़ सकती है। यह हादसा बुधवार रात 9 बजकर 35 मिनट पर बक्सर-आरा के बीच रघुनाथपुर के पास…
52 खेल प्रशिक्षकों के बीच 48 लाख 30 हजार रुपए पुरस्कार राशि बांटी जाएगी खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से 12 अक्टूबर 2023 को मेगा स्पोर्ट्स, कॉम्प्लेक्स में आयोजित खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मान राशि वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर खेलमंत्री हफिजुल हसन अंसारी, राज्यसभा सांसद महुवा माझी, वंदना डाडेल, विनय चौबे, खेल सचिव, खेल निदेशक, रांची उपायुक्त, एसएसपी रांची व कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अलग-अलग इवेंट में पदक जीतने वाले 222 खिलाड़ियों के बीच 4…
समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर के गेट फांदकर अंदर पहुंचे और गेट फांदकर हीं बाहर निकले। सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें आज JPNIC जाने की इजाजत नहीं मिली थी। लखनऊ: जय प्रकाश नारायण की जयंती पर आज समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर यानी JPNIC के मुख्य गेट फांदकर माल्यार्पण किया। अखिलेश के इस तरह से गेट फांद कर अंदर जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से…
भारत का मोस्ट वांटेंड और पठाकोट एयरबेस पर हुए हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ को पाकिस्तान में गोलियों से भून डाला गया। यह वही शाहिद था, जो पठानकोट हमले के लिए चार फिदायीनों को प्रशिक्षित कर भारत भेजा था। नई दिल्ली; पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड आतकी शहिद लतीफ मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान की एक मस्जिद में गोली मार कर हत्या कर दी। हालांकि कुछ मीडिया ने यह दावा किया है कि पाकिस्तान के पंजाब के सियालकोट शह्रर में उसे मारा गया है। 47 वर्षीय शाहिद लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि उसके बाप को किसने इज्जत दी, लालू के कहने पर उसे विधायक और मंत्री बनाया, पार्टी उसके लिए कोई मायने नहीं रखता, जबकि सम्राट ने भी तीखा पलटवार करते हुए कहा कि जब उनके पिता सेना मे थे तो वह हाफ पैंट पहनते होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए पटना में कहा है कि सम्राट चौधरी से पूछ लीजिए कि उनके बाप को किसने…
भाजपा की 41 उम्मीदवारों की पहली सूची में सात सांसद हैं और राजे के दो वफादारों के नाम नहीं हैं। रणनीति से पता चलता है कि पार्टी जीत के प्रति आश्वस्त है और राजस्थान में पीढ़ीगत बदलाव के लिए तैयार है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खुद को किनारे कर लिया क्योंकि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 23 नवंबर के विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को चुनने में राज्य के नेताओं को नजरअंदाज कर दिया, ताकि कांग्रेस को बाहर करने के लिए एक नया नेतृत्व तैयार किया जा सके। चुनाव आयोग द्वारा राजस्थान और चार अन्य राज्यों के…
