उत्तराखंड: रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता | उत्तराखंड भूकंप पर नवीनतम तस्वीरें और वीडियो

Uttarakhand and Delhi Earthquake Latest Photos
उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4 दर्ज की गई। बता दें कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भूकंप आया था।
Earthquake: भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहा है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के बाद आज सोमवार सुबह को उत्तराखंड के पिथोरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4 दर्ज की गई। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं इससे पहले 5 अक्टूबर को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी भूकंप आया था। भारतीय भूकंप केंद्र के अनुसार, गुरूवार रात लगभग 3:49 पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
वहीं इससे पहले रविवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए थे । ये झटके गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बहुत तेज महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरीदाबाद में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है। भूकंप करीब 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप के डर से लोग अपने घरों और ऑफिस के बाहर निकल आए। दो हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली एनसीआर में भूकंप की वजह से धरती कांपी है।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?
- 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
- 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
- 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
- 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
- 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
- 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
- 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
- 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा
ये भी पढ़ें:
- Bihar News: समान काम-समान वेतन की मांग पर ANM का प्रदर्शन, रत्नेश सदा की गाड़ी का घेराव
- Manoj Jha: UCC पर बोले- ‘Dog Whistle Politics’, शिवराज के बिहार दौरे पर भी उठाए सवाल
- Ganesh Chaturthi: लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन चढ़े ₹48.50 लाख, FDA ने भी चलाया जागरूकता अभियान
- Bihar Weather Alert: 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
- Bihar DGP Vinay Kumar: 21 दिन की छुट्टी पर गए DGP, प्रीता वर्मा संभालेंगी कमान

