आग कार गैरेज के ग्राउंड फ्लोर में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई, जिससे लोग फंस गए. इसके बाद दमकल कर्मियों ने इन लोगों को खिड़कियों से बाहर निकाला.
हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट परिसर के गैरेज में सोमवार को आग लगने से चार दिन के बच्चे सहित कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. सेंट्रल जोन के डीसीपी वेंकटेश्वर राव ने कहा कि जिस अपार्टमेंट परिसर में आग लगी, वह नामपल्ली के बाजारघाट में स्थित है. आग कार गैरेज के ग्राउंड फ्लोर में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई, जिससे लोग फंस गए. इसके बाद लोगों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया.
यह घटना नामपल्ली के बाजार घाट इलाके में सोमवार सुबह करीब 9.35 बजे छह मंजिला इमारत में हुई. दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जबकि बचाव और राहत अभियान फिलहाल जारी है. इस हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया.
पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वरलू ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ऊपरी मंजिलों पर धुएं के कारण दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आग एक कार से शुरू हुई जिसकी मरम्मत ग्राउंड फ्लोर पर गैरेज में चल रही थी.
उन्होंने कहा, ‘कुछ ही सेकंड के भीतर, आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले कुछ परिवार फंस गए.’ स्थानीय लोगों ने कहा कि गैराज में कुछ केमिकल्स के चलते आग तेजी से फैली.
ये भी पढ़ें:-
- जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत
जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। दोमुहानी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल - Samastipur Viral Video: युवती से कथित छेड़खानी, 4 आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगत सिंह बांध के पास का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार - Anil Yadav Firing Patna: पूर्व पार्षद पर फायरिंग, CCTV आया सामने
बिहार की राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम इलाके की बताई जा रही है। हमले के बाद अनिल यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें बाइक सवार - Anil Yadav Firing Patna: पूर्व पार्षद पर फायरिंग, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर
पटना में पूर्व वार्ड पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव पर बुधवार देर शाम फायरिंग की घटना सामने आई। वारदात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने अनिल यादव को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अनिल यादव को इलाज के लिए - Bihar Weather: 38 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को राज्य के सभी 38 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी है। इनमें 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 19 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने खराब मौसम






