Author: Live India Har Pal
BARANABKI: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह की छत से कूदकर एक 17 वर्षीय किशोरी फरार हो गई। किशोरी के फरार होने की जानकारी मिलते ही डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल बाराबंकी जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि पुलिस की कई टीमें किशोरी की तलाश में लगाई गई हैं। किशोरी के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। इस घटना में जिस भी कर्मचारी की शिथिलता पाई जाएगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सम्प्रेक्षण गृह…
MUJAFFARNAGAR: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब अपने ही घर में सो रहे एक किसान का शव खून से लथपथ हालत में मिला. घटना की जानकारी मिलने पर आलाधिकारी डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. क्या है पूरा मामला दरअसल घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दुधाहेड़ी गांव की है. जहां मंगलवार की सुबह एक 45 वर्षीय किसान पंकज का शव बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान पंकज सोमवार रात गांव में स्थित अपने घर में सोया था.…
NOIDA: मणिपुर की हिंसक घटनाओं व महिलाओं को नग्न करने की घटना से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर-18 में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई. जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और पुलिस लाइन ले गई. पुलिस कार्यकर्ताओं को सूरजपुर पुलिस लाइन ले गई आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित कार्यालय से अट्टा पीर चौराहे के लिए प्रदर्शन करने के लिए नारेबाजी करते हुए उनका काफिला आगे बढ़ा तभी उन्हें मौजूद पुलिस बल ने रोक लिया। पुलिस…
SEHRSA: सहरसा के उत्तर ग्रामीण बैंक में पदस्थापित बैंक मैनेजर अजीत मंडल का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है. बताते चले कि बैंक मैनेजर अजीत मंडल का शव सीतानगर अवस्थित उसके मकान में ही मिला है. क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार मृतक को अपने ससुराल आजमनगर जाना था. घटना के वक्त परिजन से मृतक मैनेजर की फोन पर बात हुई थी. इसके बाद लगातार मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा तो ससुराल वाले मृतक के घर पहुंचे. घर पहुँच कर देखा तो अजीत मंडल का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था . परिजन ने हत्या…
RANCHI DESK: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की. मंत्री ने राज्यपाल को स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया. साथ ही विभाग की भविष्य की कार्य योजनाओं की जानकारी दी. बन्ना ने राज्यपाल को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधन के बावजूद सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है. 24 घंटा चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल को बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ विभाग की समीक्षा बैठक की…
RANCHI DESK: वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ज्ञानवापी का सर्वे शुरू कर दिया है. बंद वजूस्थल को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है. शुरुआती 3 घंटे के सर्वे में पूरे परिसर को नापा गया. ज्ञानवापी के सर्वेक्षण की पूरी निगरानी के लिए 4 स्टैंड कैमरे लगाए गए. जिससे एक-एक एक्टिविटी रिकॉर्ड की जा रही है. तहखाने में अंधेरा ज्यादा होने से सर्वे टीम को काफी परेशानी हो रही है. सर्वे टीम अंदर रौशनी के लिए जिन साधनो को लेकर गई उसकी रोशनी कम पड़ गई. वही दूसरी तरफ , मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे का बहिष्कार किया…
BOKARO: बोकारो- रामगढ़ राष्ट्रीय उच्च पथ पर भीषण सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताते चले कि एक गिट्टी लदा ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतने जोरदार थी कि ट्रक पलट गया. वहीं ट्रक में लदा गिट्टी के नीचे ऑटो दबा गया. जिससे ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार बाकिलोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मुआवजे की मांग…
BOKARO: मुहर्रम पर्व को शान्तिपूर्व व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चंद्रपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई . इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी कार्तिक महतो ने किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील सीओ ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. सीओ संदीप कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. जो लोग विधि व्यवस्था तोड़ेंगे, पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. साथ ही कहा कि व्हाट्सएप फेसबुक पर कोई भी आपत्तिजनक मैसेज आता है तो तुरंत प्रशासन को भेजें। पंचायत में जितने भी जनपतिनिधि हैं सभी लोग वालंटियर…
BOKARO: बोकारो जिले के चास में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. जहां दिनेश कुमार के ऊपर सुनील बावरी ने गोली चला दी. इस गोलीबारी की घटना में दिनेश कुमार बाल- बाल बचे और वहीं मौके से अपराधी फरार हो गया . क्या है पूरा मामला आपको बताते चले कि दिनेश बावरी मजदूरी कर के अपना घर परिवार चलाता है. उन्होंने बताया कि सुनील बावरी उर्फ बागली मेरा रिश्तेदार है. जो कल रात मेरे घर में आया था और घर का दरवाजा खुला हुआ था. घर पर मेरी पत्नी और बच्चे अकेले थे. वह गाली गलोज देने लगा और…
RANCHI DESK: एलेन मस्क माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का लोगो बदलने जा रहे हैं. यह बदलाव कल से हो सकता है. लोगो को “X” कर सकते हैं. ग्रैग नाम के यूजर के साथ ट्विटर पेज पर बातचीत में एलेन मस्क ने इस बात की पुष्टि की. इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर एक पोल क्रिएट कर लिखा, डिफॉल्ट प्लेटफार्म कलर को ब्लैक में बदलें. वही 4.50 लाख से ज्यादा लोग वोट कर चुके हैं. ज्यादातर लोगों ने अभी तक ब्लैक और वाइट में से ब्लैक को चुना है. साल 1999 से एलेन मस्क का “X” से नाता है . तब…
