आग कार गैरेज के ग्राउंड फ्लोर में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई, जिससे लोग फंस गए. इसके बाद दमकल कर्मियों ने इन लोगों को खिड़कियों से बाहर निकाला.
हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट परिसर के गैरेज में सोमवार को आग लगने से चार दिन के बच्चे सहित कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. सेंट्रल जोन के डीसीपी वेंकटेश्वर राव ने कहा कि जिस अपार्टमेंट परिसर में आग लगी, वह नामपल्ली के बाजारघाट में स्थित है. आग कार गैरेज के ग्राउंड फ्लोर में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई, जिससे लोग फंस गए. इसके बाद लोगों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया.
यह घटना नामपल्ली के बाजार घाट इलाके में सोमवार सुबह करीब 9.35 बजे छह मंजिला इमारत में हुई. दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जबकि बचाव और राहत अभियान फिलहाल जारी है. इस हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया.
पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वरलू ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ऊपरी मंजिलों पर धुएं के कारण दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आग एक कार से शुरू हुई जिसकी मरम्मत ग्राउंड फ्लोर पर गैरेज में चल रही थी.
उन्होंने कहा, ‘कुछ ही सेकंड के भीतर, आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले कुछ परिवार फंस गए.’ स्थानीय लोगों ने कहा कि गैराज में कुछ केमिकल्स के चलते आग तेजी से फैली.
ये भी पढ़ें:-
- Manoj Jha: UCC पर बोले- ‘Dog Whistle Politics’, शिवराज के बिहार दौरे पर भी उठाए सवाल
RJD के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता Manoj Jha ने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह सदन के अंदर इस मुद्दे पर अपनी पार्टी की ओर से अपनी बात रख चुके हैं। मनोज झा ने UCC को लेकर होने वाली राजनीतिक चर्चा को ‘Dog - Ganesh Chaturthi: लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन चढ़े ₹48.50 लाख, FDA ने भी चलाया जागरूकता अभियान
देशभर में Ganesh Chaturthi का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की खास रौनक देखने को मिली। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा में भी पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने लालबागचा राजा के चरणों में बड़ी राशि का दान - Bihar Weather Alert: 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
बिहार में बुधवार, 16 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने 25 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। कुछ - Bihar DGP Vinay Kumar: 21 दिन की छुट्टी पर गए DGP, प्रीता वर्मा संभालेंगी कमान
21 दिनों के अवकाश पर गए DGP विनय कुमार Bihar DGP Vinay Kumar 21 दिनों के अवकाश पर चले गए हैं। बिहार के DGP विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक छुट्टी पर रहेंगे। विनय कुमार के अवकाश पर जाने के बाद अब उनकी अनुपस्थिति में बिहार पुलिस की कमान संभालने की जिम्मेदारी दूसरी - Ranchi Boring Rules: घर पर बोरिंग कराने से पहले जान लें नए नियम, बिना अनुमति ₹25 हजार जुर्माना
रांची में बोरिंग कराने के नियम बदले Ranchi Boring Rules में बदलाव किया गया है। अब रांची में घर पर बोरिंग या बोरवेल कराना पहले की तरह आसान नहीं होगा। रांची नगर निगम ने घरेलू और व्यावसायिक बोरिंग को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था के बिना घरेलू






