आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस धूधाम के साथ मनाया जा रहा है. दिल्ली के इंडिया गेट स्थित कर्तव्य पथ पर आज देश की ताकत दिखी. आन-बान और शान के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया. आज के इस कार्यक्रम के देश के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो उपस्थित थे. मालूम हो कि हमारे पहले गणतंत्र यानी 1950 में हुए समारोह में भी इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो ही चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए थे.

कर्तव्य पथ पर हुई आज शानदार परेड में 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियों के जरिए भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया गया.इस दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला. देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमताओं का हुआ अनूठा प्रदर्शन देश की ताकत और अखंडता को तस्वीर को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।
http://

#WATCH भारतीय वायु सेना ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया।

(ICG के 3 डोर्नियर-228 एसी से युक्त रक्षक फॉर्मेशन 'विकट्री' फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे)

(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/vWXDQfwIL1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2025

इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ पर केंद्रित रहा. परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली। फिर इंडोनेशिया के सैन्य जवानों का दस्ता परेड करते हुए कर्तव्य पथ पर गुजरा। भारतीय सेना के जवानों ने भीष्म टैंक, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के साथ मार्च किया।
http://

#WATCH दिल्ली: कर्त्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम ने मार्च किया, जिसे "द डेयरडेविल्स" के नाम से जाना जाता है।

76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बुलेट व्हीली, लैडर सैल्यूट, थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन, शत्रुजीत,… pic.twitter.com/4M6RY2xsxM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2025

एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल हुए। अपाचे, राफेल और हरक्युलिस इस फ्लाई पास्ट का हिस्सा रहे। परेड में 15 राज्यों और 16 मंत्रालयों की झांकियां नजर आईं। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी।