मुक्के चले-जमीन पर गिराया, सपा ने शेयर किया VIDEO
यूपी: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिलाओं के दो गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं. एक महिला ने दूसरी महिला के बाल पकड़ रखे हैं. वो जोर से उसको खींच रही है. इससे वो महिला जमीन पर गिर जाती है. फिर उसके बचाव में अन्य महिलाएं आ जाती हैं.
यूपी के जालौन में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं. बीच सड़क उनके बीच मारपीट हो गई. महिलाओं ने एक दूसरे के बाल घसीटे, मुक्के बरसाए. इस दौरान सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई. समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ऐसा दावा किया है. बताया गया कि ये महिलाएं बीजेपी के ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंची थीं. लेकिन तभी किसी बात को लेकर उनके बीच ‘जंग’ छिड़ गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामले में समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “भाजपाईयों में फिर लट्ठम लट्ठा, हुई बाल नोचो प्रतियोगिता. जालौन में बीजेपी के सम्मेलन में महिला कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ी, हुई मारपीट. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता निरंतर अपनी अनुशासनहीनता का परिचय देते रहते हैं. प्रदेश में शांति स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री पहले अपने नेताओं को अनुशासन में रहना सिखाएं.”
बताया जा रहा है कि जालौन के कालपी नगर स्थित राम वाटिका गेस्ट हाउस में बीजेपी का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम था. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा और यूपी सरकार की मंत्री अर्चना पाण्डेय समेत तमाम नेता पहुंचे थे. लेकिन पार्टी का ये कार्यक्रम जंग का अखाड़ा बन गया. क्योंकि, यहां कुछ महिलाएं आपस में ही लड़ बैठीं.
– ये भी पढ़ें-: महिला कार्यकर्ताओं में ‘बाल नोचो प्रतियोगिता’- Ganesh Chaturthi: लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन चढ़े ₹48.50 लाख, FDA ने भी चलाया जागरूकता अभियान
देशभर में Ganesh Chaturthi का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की खास रौनक देखने को मिली। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा में भी पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने लालबागचा राजा के चरणों में बड़ी राशि का दान - Gurugram Golf Course Accident Case: महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
गोल्फ कोर्स रोड हादसे में आरोपी गिरफ्तार Gurugram Golf Course Accident Case में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कल्याण बैंसला को घटना - Ujjain Khade Hanuman: बुलडोजर फेल! 10 दिन से नहीं हिली प्रतिमा, जाने कारण
उज्जैन में Ujjain Khade Hanuman Statue इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से प्रतिमा को हटाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक इसे अपने स्थान से नहीं हटाया जा सका है। दरअसल, कंठाल चौराहा से क्षत्रिय चौक तक - Facebook और Instagram डाउन, बंद हुईं मेटा की कई सर्विसेज, नहीं काम कर रहा फेसबुक और इंस्टाग्राम।
फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बुरी खबर है क्योंकि दोनों ही प्लेटफार्म बुरी तरह से डाउन हो गए हैं जहां पर एक तरफ फेसबुक के अकाउंट लॉग आउट हो गए हैं और इसे लोगिन करने में दिक्कत आ रही है वहीं इंस्टाग्राम पर समथिंग वेंट रॉन्ग बार-बार दिखा रहा है - रश्मिका मंदाना की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, ‘मौत के अहसास’ को किया साझा
रश्मिका मंदाना अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली के अपने किरदार को फिर से निभाएंगी. सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म, “पुष्पा: द राइज़” ने 2021 में रिलीज़ होने पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. नई दिल्ली : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एयर विस्तारा की फ्लाइट






