News Desk :प्रधानमंत्री मोदी ने आज बच्चों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार बनाया। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों से मिलकर पीएम मोदी बहुत खुश दिखे। वहीं बच्चे भी प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखाई दिए।
राष्ट्रपति मुर्मू और गृह मंत्री शाह ने भी देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी. राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है. आइए, इस शुभ अवसर पर हम देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें.’