Ranchi -झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। वह 48 साल के हो गये। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिला में हुआ था। मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वे 2013 में मुख्यमंत्री बने थे। जन्मदिन पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं.ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं। बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी शुभकामना दी हैं।राज्य में आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है और आज शाम पांच बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका जन्मदिन बेहद खास होगा क्योंकि घर पर पारिवारिक कार्यक्रम के साथ- साथ हेमंत सोरेन आज सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं।
हेमंत सोरेन ने पिता से लिया आशीष
अपने जन्मदिन पर सीएम सोरेन ने पिता से आशीर्वाद भी लिया. इस मौके पर हेमंत ने कहा कि राज्य के गरीब, शोषित, वंचित आदिवासियों और मूलवासियों के हक-अधिकार के लिए मै हमेशा कार्य करता रहूँगा. साथ ही कहा कि राज्य के विकास को लेकर निरंतर प्रयत्नशील रहने वाले हमारी पार्टी की दूरदृष्टि से राज्य का बेहतर विकास होगा.
गाड़ि ड्राइव करने के शौकीन हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन गाड़ियों के शौकीन है, अक्सर उन्हें गाड़ियां चलाते देखा गया है। कई मौकों पर वह खूद गाड़ी चलाते हैं। हेमंत सोरेन लंबी ड्राइव पर ही खुद ही गाड़ी ड्राइव करते हैं और लंबी ड्राइव में उन्हें अपनी गाड़ी में गाने सुनने का भी शौक है। उनकी गाड़ी में अक्सर पुराने गानों की प्ले लिस्ट होती है।
प्रधानमंत्री सहित कई लोगो ने दी बधाई
मुख्यमंत्राी हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं.
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दी बधाई
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य के यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। मिथिलेश ठाकुर ने यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है। आपके कुशल नेतृत्व में झारखंड राज्य नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ईश्वर आपको इतनी शक्ति और ऊर्जा दे कि राज्य के हर एक आदिवासी, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित को आप उनका हक अधिकार दिला सकें।
राजनीतिक सफर कैसा रहा
हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे अब दूसरी पारी में उन्हें 29 दिसंबर, 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की जिम्मेदारी मिली है। हेमंत सोरेन ने अपनी शरुआती पढ़ाई बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से की। 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। पटना विश्वविद्यालय से आइएससी 1994 में किया। इसके बाद हेमंत ने बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया. हेमंत सोरेन, इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट हैं।
साल 2003 में हेमंत सोरेन राजनीति में आये। झारखंड छात्र मोर्चा की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। साल 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। स्टीफन मरांडी से हार गये। हेमंत सोरेन के बडे़ भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मृत्यु हो गई। पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। हेमंत सोरेन साल 2009 में ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए लेकिन जनवरी 2010 में उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और राज्य की अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम हो गये। साल 2013 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।