News Desk:भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर कल (बुधवार) शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा. जानकारों के अनुसार चांद पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट काफी अहम होंगे. इस दौरान लैंडर विक्रम चार चरण पूरा कर चांद पर कदम रखेगा.
विक्रम लैंडर का लैंडिंग प्रोसेस 23 अगस्त शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. इसमें चार चरण होंगे. ये चरण रफ ब्रेकिंग फेज, एल्टीट्यूड होल्ड फेज, फाइन ब्रेकिंग फेज और टर्मिनल डिसेंट फेज हैं. इसलिए लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट बेहद ही रोमांच और तनावपूर्ण होंगे. इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव भी करेगा. जिसे कोई भी देख सकता है,
विक्रम लैंडर का लैंडिंग प्रोसेस में चार चरण होंगे,आइये जानते है की किस चरण में क्या होगा .
रफ ब्रेकिंग फेज – इस दौरान ही लैंडर विक्रम के सारे इंजन स्टार्ट रहेंगे और उसकी गति को धीमा करेंगे। चांद की सतह पर विक्रम हॉरिजांटल उतरेगा। इस चरण को रफ ब्रेकिंग फेज कहते हैं , जो करीब 11 मिनट तक चलता है.
एल्टीट्यूड होल्डिंग फेज
इसकी शुरुआत चांद की सतह से 7.4 किमी की ऊंचाई पर होगी. इस चरण में लगभग 10 सेकेंड में लैंडर की चांद की सतह से ऊंचाई घटकर 6.8 किमी की जाएगी. इस दौरान गति 336 मीटर प्रति सेकेंड हो जाएगी. इस चरण में 740 न्यूटन के बराबर 4 इंजन फायर जाएंगे.
फाइन ब्रेकिंग फेज तीसरा चरण
इस चरण में लैंडर की ऊंचाई चांद की सतह से 6.8 किमी होगी. इस चरण में इसकी ऊंचाई घटकर लगभग 800 मीटर रह जाएगी. इसमें लगभग 175 सेकेंड का समय लगेगा. इस ऊंचाई पर लैंडर का स्पीड शून्य हो जाएगा. इस दौरान वह कुछ देर तक मंडराएगा. यह चरण बहुत ही महत्वपूर्ण होगा. क्योंकि, यहां से लैंडर के सेंसर चांद की सतह पर लेजर किरणें भेजकर लैंडिंग स्थल का मुआयना करेंगे. जिससे पता चल सके कि वह स्थान लैंडिंग के लिए ठीक है या नहीं. इसके बाद वह चांद की सतह से लगभग 150 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचेगा.
आखिरी चरण टर्मिनल डिसेंट फेज
जब लैंडर चांद की सतह से 150 मीटर की ऊंचाई पर होगा तब उसे तय करना होगा कि उसे वहां उतरना चाहिए या नहीं. अगर लैंडिंग के लिए स्थिति अनुकूल नहीं होगी तो लैंडर फिर से 150 मीटर दूर चला जाएगा. लैंडिंग के चौथे और आखिरी चरण को टर्मिनल डिसेंट फेज कहा जाता है. इस फेस में विक्रम लैंडर 150 मीटर की ऊंचाई से पहले 60 मीटर की ऊंचाई तक आएगा, उसके बाद वह 10 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा. जब चांद की सतह से ऊंचाई सिर्फ 10 मीटर रह जाएगी. तब वह धीरे से लैंडिंग के लिए आगे बढ़ेगा. इस दौरान उसकी रफ्तार केवल 1 या 2 मीटर प्रति सेकेंड रह जाएगी. उसके बाद लैंडर चांद की सतह पर उतर जाएगा. इस दौरान उसका वजन 800 किग्रा होगा.