- 15 दिनों के विश्राम में चंद्रयान 3
- 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की हुई थी ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग
- चाँद पर मिले कई एलिमेंट्स
- अब हाइड्रोजन की खोज में प्रज्ञान रोवर
- क्या संभव है चाँद पर इंसानों की बस्ती बसाना
Ranchi Desk: आज हम बात करेंगे चंद्रयान 3 के अब तक के चांद पर सफर कैसा रहा. जी हां, 23 अगस्त को इसरो ने लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी. उसके बाद से चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चांद की सतह से नई नई जानकारियां भेजी है . चांद से ऐसी-ऐसी तस्वीरें मिली है जिसे इंसानों ने पहली बार देखा है .
प्रज्ञान का चांद पर 15 दिन
बुधवार को प्रज्ञान का चांद पर 15 दिन हो गया है. इस दौरान चंद्रयान-3 के जरिए इसरो ने बड़ी खोज की है. रोवर प्रज्ञान के पेलोड ने चांद पर ऑक्सीजन, और सल्फर समेत कई अन्य एलिमेंट्स की मौजूदगी का पता लगाया है.लैंडर और रोवर दोनों में लगे यंत्रों ने नए-नए डाटा भेजे हैं.
चाँद पर ऑक्सीजन की खोज
प्रज्ञान रोवर ने 29 अगस्त 2023 की रात को खुलासा किया कि चांद के दक्षिणी ध्रुव के इलाके में ऑक्सीजन है. यह काम उसमें लगे LIBS यानी लेजर इन इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कॉपी ने किया है. इसे यंत्र को चांद की सतह पर मौजूद खनिज और रसायनों की खोज की पुष्टि के लिए ही भेजा गया है. इसके अलावा चांद पर अल्युमिनियम, सल्फर, आयरन, क्रोमोसोम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन, भी मिले हैं.
हाइड्रोजन की तलाश में चंद्रयान-3
अब इसके साथ ही चंद्रयान-3 हाइड्रोजन की तलाश कर रहा है. खास बात यह है कि अगर ऑक्सीजन के बाद चांद पर हाइड्रोजन भी खोज लिया जाता है तो यह चांद पर पानी की खोज की दिशा में बड़ा कदम होगा.
इसरो ने बताया कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह से 8 सेंटीमीटर की गहराई पर विभिन्न तापमानों का अध्ययन किया है. इसरो से जारी डाटा के मुताबिक चांद की सतह पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस है जबकि 8 सेंटीमीटर गहराई में शून्य से भी 10 डिग्री नीचे यानी -10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.
14 -15 दिनों के लिए स्लीप मोड में प्रज्ञान रोवर
विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को इसरो ने 14 -15 दिनों के लिए स्लीप मोड में डाल दिया है. यह खुलासा इसरो ने किया है. इसरो ने कहा की उम्मीद है कि जैसे ही सूरज की किरणें चांद पर दोबारा पहुंचेगी प्रज्ञान रोवर फिर से एक्टिव हो जाएगा. चाँद पर 15 दिनों की रौशनी और 15 दिनों का अँधेरा रहता है . और जब चंद्रयान 3 को लैंड करवाया गया था तब चाँद पर रौशनी थी… और इतने दिनों में कई अहम् जानकारियां चाँद से प्राप्त हई है. अब सबसे बड़ी बात निकल कर ये सामने आ रही है कि 15 दिन बीत जाने के बाद क्या प्रज्ञान रोवर फिर से एक्टिव हो पयेगा. क्या वो पहले की तरह डाटा जुटा पायेगा.. अब तो ये स्लीप मोड खत्म होने के बाद ही पता चल पायेगा. जानकारी में ये बात भी सामने आ रही है कि अगर प्रज्ञान रोवर 15 दिनों के बाद काम नहीं करता है तो वो चाँद पर भारत का दूत बन कर रहेगा.
सबसे बड़ी चुनौती भूकंप
बताया जा रहा है कि चांद पर सबसे बड़ी चुनौती भूकंप की है… लैंडर और रोवर दोनों के बीच कम्युनिकेशन बहुत ही जरूरी है इसके बाद धरती पर सही आंकड़े आते रहेंगे चंद्रमा पर लगातार भूकंप आते रहते हैं ऐसे में आपस में संपर्क बनाए रखना बहुत ही चुनौती पूर्ण काम है… यही नहीं चंद्रमा पर कई बार उलका पिंड भी टकरा जाते हैं जिससे सुरक्षित रहना भी एक चुनौती है… चांद पर वायुमंडल नहीं होने की वजह से उल्का पिंड रास्ते में नष्ट नहीं होते बल्कि सीधा सतह से टकरा जाते हैं.
गौरतलब है कि लगभग 6 सप्ताह पहले लांच किए गए चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा पर अपनी मिशन लैंडिंग से दुनिया भर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है. मिशन का प्राथमिक उद्देश्य चंद्रमा पर विभिन्न तत्वों की उपस्थिति के बारे में जानकारी इकट्ठा करना है.
Published By: Neha Rajput