खास बातें
77th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: देश ने आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा राष्ट्र देशभक्ति से लबरेज है। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक सुरक्षा चाक चौबंद है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें @liveindiaharpal live india harpal
प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं के लिए कही बड़ी बात
पीएम बोले कि मैं साफ देख रहा हूं कि मां भारती जागृत हो चुकी है। विश्व भर में भारत की चेतना और सामर्थ्य के प्रति नया आकर्षण, नया विश्वास पैदा हुआ है, उसे विश्व में अपने लिए ज्योति नजर आ रही है। हमारा सौभाग्य है कि कुछ ऐसी चीजें हमारे पास हैं, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी हैं। आज हमारे पास डेमोग्राफी है, आज हमारे पास डेमोक्रेसी है, आज हमारे पास डायवर्सिटी है। यह त्रिवेणी भारत के हर सपने को साकार करने का सामर्थ्य रखती है। आज पूरे विश्व में देशों की उम्र ढल रही है, तब भारत युवान की तरफ ऊर्जावान होकर बढ़ रहा है। आज तीस साल से कम आयु की जनसंख्या दुनिया में सर्वाधिक कहीं हैं तो यह भारत मां की गोद में है। तीस साल से कम उम्र के नौजवान हों, कोटि-कोटि भुजाएं हों, मस्तिष्क हों, संकल्प हों, सपने हों तो हम इच्छित परिणाम प्राप्त करके रह सकते हैं।
07:49 AM, 15-AUG-2023
पीएम मोदी बोले- भारत के अमृतकाल का यह पहला वर्ष है
लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऐसे कालखंड में जी रहे हैं, हमारा सौभाग्य है कि भारत के अमृतकाल का यह पहला वर्ष है। या तो हम जवानी में जी रहे हैं या मां भारत की गोद में जन्म ले चुके हैं। मेरे शब्द लिखकर रखिए, इस कालखंड में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे, त्याग करेंगे, तपस्या करेंगे, आने वाले एक हजार साल का देश का स्वर्णिम इतिहास उससे अंकुरित होने वाला है। इस कालखंड में होने वाली घटनाएं आगामी एक हजार साल के लिए प्रभाव पैदा करेंगी। देश पंच प्रण को समर्पित होकर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
07:47 AM, 15-AUG-2023
आजादी के लिए मर-मिटने वालों की फौज तैयार हो गई थी
पीएम बोले- मैं आज इस बात का जिक्र इसलिए करना चाहता हूं क्योंकि भारत के वीरों ने इस कालखंड में देश की आजादी की लौ को जलता न रखा हो। मां भारती जंजीरों को झकझोर रही थी, मुक्त होने के लिए खड़ी हो गई थी, कोई हिंदुस्तानी ऐसा नहीं था, जो आजादी के सपनों को लेकर जीता न हो। आजादी के लिए मर-मिटने वालों की फौज तैयार हो गई थी। जेलों में जवानी खपाने वाले अनेक महापुरुष गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने में लगे हुए थे। बलिदान-तपस्या का व्यापक रूप आखिरकार 1947 में सफल हुआ, हजार साल की गुलामी में संजोए हुए सपने पूरे हुए। मैं हजार साल की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि फिर देश के सामने एक मौका आया है।
07:45 AM, 15-AUG-2023
पीएम मोदी बोले- हजार-बारह सौ साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ
प्रधानमंत्री मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के कुछ लोग अमिट छाप छोड़कर जाते हैं, प्रभाव लंबे समय तक रहता है। कभी-कभी वह छोटी सी घटना लगती है, लेकिन वह समस्याओं की जड़ बन जाती है। हजार-बारह सौ साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ। एक राजा की पराजय हुई, लेकिन तब नहीं पता था कि एक घटना भारत को हजार साल की गुलामी में फंसा देगी। हम गुलामी में जकड़ते हुए, जो आया लूटता गया, जिसका मन चाहा, हम पर सवार हो गया। कैसा विपरीत काल रहा होगा वह? घटना छोटी क्यों न हो, हजार साल तक प्रभाव छोड़कर रहती है।
07:37 AM, 15-AUG-2023
देश मणिपुर के साथ
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मणिपुर का जिक्र किया और कहा कि देश मणिपुर के लोगों के साथ हैं। मेरे परिवारजनों पिछले कुछ सप्ताह में मणिपुर और हिंदुस्तान के कुछ भागों में हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा। मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। कुछ दिनों से अब लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है, पिछले कुछ दिनों से जो शांति बनाकर रखी है, मणिपुर के लोग उसे आगे बढ़ाएं। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर समाधान के भरपूर प्रयास कर रही है।साथ ही कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किया है। जिन्होंने इसे सहा है, मैं उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य और केंद्र सरकार उन सभी संकटों से जल्द मुक्त होकर तेज गति से आगे बढ़ेंगी।
07:30 AM, 15-AUG-2023
पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा
पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहरा दिया है। वायुसेना के हैलिकॉप्टरों ने समारोह में शामिल हुए लोगों पर पुष्पवर्षा की।
07:18 AM, 15-AUG-2023
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू
पीएम मोदी लाल किला पहुंचे चुके हैं यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी 10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।
07:12 AM, 15-AUG-2023
राजघाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने पुष्प अर्पित कर गांधी जी को नमन किया।
मोदी के भाषण की बड़ी बातें
जनसंख्या की दृष्टि से भी हम नंबर एक देश हैं। आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं। कोटि-कोटि जनों को देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को मैं इस पर्व की अनेक अनेक शुभकामनाएं देता हूं।
मेरे परिवारजन पूज्य बापू के नेतृत्व में जिन लोगों ने बलिदान दिए, ऐसे अनगिनत वीरों को मैं नमन करता हूं। उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने अपना योगदान न दिया होगा। जिन जिन ने योगदान दिया है, बलिदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है। उन सभी को आदर पूर्वक नमन करता हूं।
इतिहास का प्रभाव सदियों तक रहता है। शुरुआत में यह छोटा लगता है। लेकिन वो आगे अनेक समस्याओं की जड़ बन जाती है। हजारों साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ। लेकिन तब यह पता तक नहीं था कि एक घटना देश को गुलामी की बेड़ियां में जकड़ लेगा। वो कैसा हिन्दु़स्तान होगा।मेरे परिवारजनों गड्ढा कितना छोटा ही हो वह एक समय नुकसान पहुंचाता है। लेकिन देश के वीरों ने बलिदान देकर मां भारती को आजाद कराया। देश की नारी, युवा, गांव के मजदूर हर किसी ने आजादी को जिया है। अपनी जवानी खपाई है।