News Desk :मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।
घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा
पुल में कुल 4 पिलर हैं। तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।
वहीं, मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. अभी तक कम से कम 15 श्रमिकों की मौत, बचाव कार्य जारी है. इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं… कई अन्य अब भी लापता हैं।’’ मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। रेलवे प्रशासन द्वारा यहां पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। साथ ही, मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेलवे ब्रिज का निर्माण साइरांग के पास कुरुंग नदी के ऊपर हो रहा था। इससे बैराबी और साइरांग क्षेत्र की कंनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है। रेलवे का जो पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर बताई जा रही है, यानी की कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी 42 मीटर ज्यादा।