Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पति पत्नी ने फंदे से झूल कर आत्म’हत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर छोटी सी विवाद हो गई थी। यह पूरा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के पास सैनिक कैंटीन के निकट के एक मकान की है। बुधवार की सुबह एक मकान के अंदर पति पत्नी ने पंखे में फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी।
परिजनों में छाया मातम
मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक मकान में किराया पर रहते थे। विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों की माने तो किसी बात को लेकर देर शाम पति पत्नी के बीच में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक का एक 4 वर्षीय मासूम बेटा भी है। वही पूरे मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर थाने को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पायेगी।