पटना – बिहार की राजधानी पटना में लगातार हो रही बारिश के दौरान सिग्नल नहीं मिलने सेदिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5128 हवा में 45 मिनट तक मंडराती रही। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने का वक्त 11.45 था लेकिन यह फ्लाइन 12.33 बजे में लैंड की। इस दौरान फ्लाइट पटना का चक्कर लगाती रही।फ्लाइट के लेट लैंडिंग को लेकर यह बताया जाता है कि बरसात की वजह से सिग्नल मिलने में दिक्कत आई । सही समय पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को लैंड होने का आदेश एटीएस ने नही दिया। इस वजह से फ्लाइट आसमान में चक्कर काटती रही।
दहशत में थे यात्री
विमान के यात्रियों के अनुसार, सुबह 11:45 बजे इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट लैंडिंग के लिए तैयार थी। विंडो सीट पर बैठे लोगों को नीचे का नजारा साफ दिख रहा था। अचानक फ्लाइट ऊपर की तरफ उठ गई। इससे यात्री दहशत में आ गए।इस फ्लाइट में यात्रा करने वाले एक यात्री ने बताया कि हम लोग लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे। तभी फ्लाइट ऊपर की तरफ उठ गई। कुछ ऊपर जाने के बाद पटना का चक्कर लगाने लगी। फ्लाइट लगभग 45 मिनट तक आसमान में ही मंडराती रही। इस फ्लाइट में बैठे सभी यात्री काफी डर गए। फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्रियों की जान में जान आई।
क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को लैंडिंग में देरी के बारे में दी जानकारी
विमान की लैंडिग का समय 11:45 बजे था, लेकिन विमान की लैंडिग दोपहर 12:33 बजे सिग्नल मिलने के बाद हुई । हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से विमान की लैंडिंग में हुई देरी की वजह को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।क्रू मेंबर्स ने उन्हें बताया कि एटीसी ने अभी लैंडिंग की अनुमति नहीं दी है। सिग्नल मिलते ही विमान लैंड करेगा। इसकी प्रतीक्षा में विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। लोग आशंकित थे कि मौसम खराब होने के कारण दूसरे हवाईअड्डे पर विमान की लैंडिंग न करा दी जाए। हालांकि, अनुमति मिलते ही विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया।