News Desk _चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।ISRO ने कहा कि चंद्रयान –3 का सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है। 5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) लॉन्च कर देगी।
लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।
50 साइंटिस्ट की रात आंखों में कटी, कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का माहौल
इसरो के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए।सभी सांकेतिक भाषा में बात कर रहे हैं। कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का मिला-जुला माहौल है। इसरो वैज्ञानिक बेंगलुरु स्थित इसरो टेलिमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) और ब्यालालू गांव स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क पर मिल रहे डेटा के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के जर्मनी स्थित स्टेशन, ऑस्ट्रेलिया और नासा के डीप स्पेस नेटवर्क से रियल टाइम डेटा लेकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं।
आज लैंडिंग नहीं हुई, तो 27 अगस्त को होगी
चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।चंद्रयान का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ था। इसके बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। डीबूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है।
चंद्रयान 3, चंद्रयान 2 से कैसे अलग है?
चंद्रयान 2 से अलग, चंद्रयान 3 में रोवर नहीं है. इसके अलावा, चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ नामक एक पेलोड ले जाएगा, जो पिछले मिशन में नहीं था. SHAPE चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेगा. चंद्रयान का न तो प्रक्षेप पथ बदलेगा, न ही इसरो के साथ इसका संपर्क टूटेगा
विक्रम के दो इंजन भी काम नहीं करेंगे तो भी लैंड करेगा चंद्रयान-3
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।’
उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के आखिरी 19 मिनट सांसें रोक देने वाले होंगे। लैंडिंग शुरू होते समय गति 6,048 किमी/घंटा होगी। चांद को छूते समय यह 10 किमी/घंटे से भी कम होगी। उतरने के लिए स्थान का चुनाव ISRO कमांड सेंटर से नहीं होगा। लैंडर अपने कंप्यूटर से जगह का चुनाव करेगा।
पीएम मोदी लाइव इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे
लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। अभी वो साउथ अफ्रीका में हैं इसलिए वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। वहीं मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं।
लैंडिंग के बाद क्या होगा?
- डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा।
- फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा।
- पहिए चांद की मिट्टी पर अशोक स्तंभ और इसरो लोगो की छाप छोड़ेंगे।
- विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की।
- इन फोटोज को पृथ्वी पर सेंड किया जाएगा।
जब चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर अपने निर्धारित प्रक्षेप पथ से झुका तो इसरो के वैज्ञानिकों समेत देशभर का दिल टूट गया. उम्मीद थी कि यह सही तरीके से चांद की जमीन पर लैंड कर जाएगा. इसरो के वैज्ञानिक देख रहे थे कि यह संपर्क से बाहर जा रहा है लेकिन वे कुछ भी नहीं कर पा रहे थे.विक्रम लैंडर की गति चार चरणों में 6000 किमी प्रति घंटे से 0 किमी प्रति घंटे तक धीमी होने की उम्मीद थी, लेकिन चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया. लैंडर से संपर्क टूटने की वजह सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी बताई गई है. प्रक्षेप पथ में परिवर्तन और गति में कमी की कमी की वजह से विक्रम लैंडर और चंद्रमा रोवर प्रज्ञान टूट गया.
चंद्रयान 2 मिशन में क्या गलती हुई?
7 सितंबर, 2019 को, इसरो ने चंद्रयान 2 लॉन्च किया गया था, लेकिन देश का सपना टूट गया, जब इस यान का संपर्क टूट गया था. अंतरिक्ष एजेंसी ने विक्रम लैंडर से सभी संपर्क खो दिए थे. अगर यह सफल रहता तो भारत चांद की अब तक मजबूती से टोह ले चुका होता.
चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर फिक्स 55 डिग्री के बजाय 410 डिग्री तक झुक गया था. चंद्रमा की कक्षा में यह स्थापित होने से पहले ही संपर्क से बाहर हो गया. विक्रम से इसरो का संपर्क तब टूट गया जब वह लैंडिंग सतह से महज 400 मीटर की दूरी पर था.चंद्रयान 2 चंद्र मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करना था. अगर यह सफल होता तो संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश होता.